फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर यूपी फुटबॉल कैंप के लिए कानपुर के 4 खिलाड़ी देंगे ट्रायल 

Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: बरेली में 10 व 11 नवंबर को जूनियर यूपी फुटबॉल कोचिंग कैंप के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रदेश के 48 खिलाड़ियों में से होगा। इनमें कानपुर के चार खिलाड़ी सत्यम भिष्ट, सतेंद्र यादव, नावेद अजमत, शिवम यादव हैं। अगर इनका चयन होता है तो पहली बार जूनियर कैंप में शहर के खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शमशुद्दीन ने बताया कि जूनियर बालक अंतर मंडलीय वाराणसी फुटबॉल प्रतियोगिता 21 से 28 अक्तूबर तक हुई थी। इसके आधार पर 48 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसमें सबसे अधिक आठ खिलाड़ी बरेली के थे।

कानपुर से चार खिलाड़ियों के अलावा सबसे कम आजमगढ़, मुरादाबाद से एक-एक खिलाड़ी है। अब इनमें से यूपी कैंप के लिए बरेली के बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों को अगले ही दिन 12 नवंबर की सुबह से कोचिंग कैंप में शामिल होना होगा। इन 25 खिलाड़ियों में से ही यूपी की टीम चयन होगा जो कटक के ओडिसा में जूनियर बालक राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें