फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में मथुरा ब्लू ने आगरा इलेवन को हराया, फिरोजाबाद रेड से जीती देहली एनसीआर

Mon, 22 Oct 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
माथुर चतुर्वेदी कल्चरल एसोसिएशन फिरोजाबाद ने पदमभूषण पंडित बनारसी दास चतुर्वेदी एवं सुबोध चतुर्वेदी की स्मृति में ऑल इंडिया माथुर चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंट-2018 का आयोजन ओम ग्लास मैदान में किया। सोमवार को पहला मैच मथुरा ब्लू और आगरा इलेवन और दूसरा मैच फिरोजाबाद रेड और देहली एनसीआर के बीच खेला गया।      
विज्ञापन


पहले मैच में आगरा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मथुरा ब्लू की टीम ने 15वें ओवर में तीन बाल रहते तीन विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। 

मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज देवांश चतुर्वेदी रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आगरा इलेवन के अभय का चुना गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि भोपाल से आए पीयूष चतुर्वेदी, एआईसीसी अतुल चतुर्वेदी, सुदीप चतुर्वेदी टुन्नू ने दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच देहली एनसीआर ने जीता

दूसरे मैच में फिरोजाबाद रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर दो बॉल में दस विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। जबाव में खेलने उतरी देहली एनसीआर की टीम ने 15.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। 

मैच के मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज देहली एनसीआर के कुश चतुर्वेदी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रेड इलेविन के विधु चतुर्वेदी रहे। पुरस्कार चतुर्वेदी साउंड वाले कामता प्रसाद चतुर्वेदी ने दिए। 

मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी के साथ कमेटी के सीनियर वाइस चेयरमैन सुदीप चतुर्वेदी, संरक्षक एडवोकेट केके चतुर्वेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी, पूर्व प्राचार्य एसआरके कॉलेज डॉ. रामनाथ सुमन, डॉ. मनोज चतुर्वेदी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें