फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार ट्रॉफी पर किया कब्जा

Sun, 21 Oct 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने एमडीयू रोहतक में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। टीम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम को एक तरफा मुकाबले में 51-13 के स्कोर से मात देकर फाइनल मुकाबला जीतकर इतिहास रचा है। 

विज्ञापन


एचपीयू टीम की खिलाड़ी ज्योति (सोलन) को इस प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का और पुष्पा (सिरमौर) को बेस्ट रेडर का खिताब मिला। महिला कबड्डी की विजेता रही एचपीयू की टीम अब नवंबर माह में एचपीयू की ओर से करवाई जाने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेगी।

टीम के कोच डॉ. गोपाल दास्टा ने कहा कि नार्थ जोन में एचपीयू की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल के साथ एक के बाद एक मुकाबले जीते।आल इंडिया के लिए टीम ने पहले ही क्वालीफाई कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल थीं ये महिला खिलाड़ी

उन्होंने बताया कि आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में अन्य तीन जोन की चुनकर आई चार चार टीमों के अलावा नार्थ जोन की कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीमों ने भी क्वालीफाई किया है।

दास्टा ने बताया कि पिछले साल एचपीयू की टीम ने नार्थ जोन में सिल्वर मेडल जीता था और आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। विजेता रही एचपीयू की महिला कबड्डी टी म की कैप्टन

सारिका सदस्य पुष्पा, निधि, सुषमा, ज्योति, गोपी, प्रियंका, प्रीति, भावना, पूजा, शिल्पा का कहना है कि इस जीत के बाद अब उनका अगला लक्ष्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीताना लक्ष्य रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें