फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार अंडर 19 ट्रॉफीः जेएंडके 196 पर ऑलआउट, समद और मुसैफ ने खेली अर्धशतकीय पारी

Sat, 23 Nov 2019 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कूच बिहार अंडर 19 ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और असम के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले में मेजबान जेएंडके पहले दिन 196 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम ने भी दिन का खेल खत्म होने तक 41 रन पर तीन विकेट गवां दिए। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान में खेल जा रहे मैच में असम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जेएंडके टीम की ओर से अब्दुल समद और मुसैफ अजीज ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेएंडके की टीम को आठ रन पर ही शुरुआती झटके लगे। दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान कन्हैया वाधवान भी कुछ खास नहीं कर पाए और सात रन बनाकर आउट हो गए। 21 रन तक टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो चुके थे।

इसके बाद अब्दुल समद और यावर हुसैन खान ने टीम को संभालाते हुए 74 रन की साझेदारी की। 18 ओवर में टीम को अब्दुल समद के रूप में चौथा झटका लगा। समद ने 50 गेंदों में दस चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बासित ने झटके दो विकेट

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मुसैफ अजीज ने भी शानदार खेल दिखाया। मुसैफ ने 112 गेंदों में नौ चौकों की मद्द से 62 रन की पारी खेली। मुसैफ के आउट होने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज अधिक समय तक असम की गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया और मेजबान टीम 55.5 ओवर में 196 रन पर ऑल आउट हो गई।

पहली पारी में जेएंडके के 196 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम को शुरूआती झटके लगे। जेएंडके की पेस बैटरी ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। तेज गेंदबाजों में मुजतबा यूसुफ, बासित बशीर और मुर्तावन की तिकड़ी ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को बांधे रखा। गेंदबाजी में बासित बशीर ने आठ ओवर में तीन मैडन के साथ दो विकेट झटके, जबकि मुजतबा ने एक विकेट लेकर असम की टीम को शुरूआती झटके दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें