सात नॉक आउट मैचों में चार मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में कराए जाएंगे। जबकि, अभी तक सीएयू ने अंडर-23 ट्रॉफी के लीग मैचों से रायपुर स्टेडियम को बाहर रखा था। इसका कारण स्टेडियम की मैच फीस में की गई वृद्धि था। रायपुर स्टेडियम को अब वैन्यू में शामिल करने पर कहा जा रहा है कि फीस निर्धारण में बीच का रास्ता खोजा गया है।
उत्तराखंड टीम हो चुकी है बाहर
बता दें कि टूर्नामेंट के लीग मैच में उत्तराखंड टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। एक तरफ जहां दून में पहली बार नॉक आउट मैचों की मेजबानी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, वहीं क्रिकेट प्रशंसकों में उत्तराखंड टीम के न होने से मायूसी भी है।
तारीख मैच वैन्यू
26 नवंबर विदर्भ बनाम टीम 8 आरजीआईसी स्टेडियम
26 नवंबर गुजरात बनाम सौराष्ट्र कसिगा क्रिकेट ग्राउंड
27 नवंबर रेलवे बनाम हिमाचल आरजीआईसी स्टेडियम
27 नवंबर बंगाल बनाम तमिलनाडु अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
29 नवंबर पहला सेमीफाइनल आरजीआईसी स्टेडियम
29 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल आरजीआईसी स्टेडियम
1 दिसंबर फाइनल आरजीआईसी स्टेडियम