घरेलू मैदान पर पहले मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी फ्लाप रही थी। असम के साथ हुए मुकाबले में दूसरी पारी में टीम की बल्लेबाजी 33 रन पर आलऑउट हो गई थी। घरेलू मैदान पर बल्लेबाजों पर सबकी नजर रहेगी, हालांकि गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। तेज गेंदबाज बासित बशीर पर एक बार फिर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने की जिम्मेवारी होगी। वहीं बल्लेबाजी में कप्तान कन्हैया वधवान, मुसैफ अजाज, धर्व सिंह परमार पर नजरें रहेंगी।