फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाला एथलीट डोप में फंसा, सेंपल में मिली प्रतिबंधित दवा

Tue, 04 Dec 2018 05:11 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स में एथलीटों के डोप में फंसने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी से क्लीन चिट मिलने के बाद मांट्रियल लैब में पांच एथलीटों के डोप में फंसने के बाद एक और नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इंटर सर्विसेज एथलेटिक मीट में 100 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान छूकर हैरान करने वाले एथलीट संजीत मेटाबॉलिक मॉड्यूलेटर (जीडब्लू 1516) और अन्य एनाबॉलिक एजेंट सेलेक्टिव एंड्रोजेन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर (एसएआरएम) ओस्टेरिन के लिए डोप में फंसे हैं।

खास बात यह है कि देश में अब तक इन शक्तिवर्धक दवाओं के प्रयोग का मामला सामने नहीं आया है। संजीत पर नाडा की ओर से अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है।

17 से 20 सितंबर को जलाहली (कर्नाटक) में हुई इंटर सर्विसेज मीट में संजीत ने 100 मीटर के अलावा 200 मीटर में 20.96 सेकेंड का समय निकाल दोहरा गोल्ड जीता था। 100 मीटर में उन्होंने अमय मलिक के 10.26 सेकेंड के समय की बराबरी की थी। हालांकि अमय के समय को भी अब तक एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय कीर्तिमान नहीं माना है।
विज्ञापन


संजीत का यह प्रदर्शन उस वक्त और पुख्ता हो गया जब डेढ़ सप्ताह बाद भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 100 मीटर में 10.39 और 200 मीटर में 21.30 सेकेंड के समय के साथ फिर गोल्ड जीत लिया। इन दोनों मीट से पहले संजीत का 100 मीटर में सर्वश्रेष्ठ 10.43 सेकेंड था।      

संजीत के मामले को हैरानी से देखने की वजह यह भी है कि अब तक भारतीय एथलीटों के स्टेरायड और स्टीमुलेंट में फंसने के ज्यादातर मामले सामने आए हैं, लेकिन मेटाबॉलिक मॉड्यूलेटर और अन्य एनाबॉलिक एजेंट का मामला अब तक नहीं सामने आया है।      

चार माह के अंदर नौ एथलीट डोप में फंसे      
चार माह के अंदर अब तक नौ एथलीट डोप में फंस चुके हैं। जकार्ता एशियाई खेलों से ठीक पहले नवीन डागर, उसके बाद डिस्कस थ्रोअर अमित कुमार, मोनिका चौधरी डोप में फंसे। हाल ही में मांट्रियल लैब ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले एथलीट निर्मला, संदीप कुमारी, संजीवनी यादव के अलावा झूमा खातून और नवीन के डोप में फंसने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें