फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की चादर पर रोमांच का आगाज, टॉप टेन के लिए कड़ी टक्कर

Sat, 02 Feb 2019 08:10 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलंगनाला में बर्फ की सफेद चादर पर रोमांच का खेल शुरू हो गया है। छह दिवसीय नेशनल एल्पाइन एंड स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप के पहले दिन प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन पांच टीमों के 34 प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

विज्ञापन


मेजबान हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली और सेना के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इलेमिनेशन राउंड में शनिवार को पुरुष वर्ग में 20 और महिला वर्ग में 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

स्लालम और ज्वाइंट स्लालम के हुई स्पर्धा में दोनों वर्ग से दस-दस खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगे। टॉप टेन में जगह पाने के लिए दोनों वर्ग के खिलाड़ियों में खूब टक्कर देखने को मिली। 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

महिला वर्ग के स्लालम और ज्वाइंट स्लालम प्रतियोगिता में हिमाचल की आंचल ठाकुर, संध्या ठाकुर, वर्षा देवी, तनुजा ठाकुर, उत्तराखंड की संगीता भट्ट, अमीशा चौहान, अनिता भुजवन, जम्मू-कश्मीर से साबा बशीर, मोसीना शाह, नजीमा बशीर, साबिया नवी, दिल्ली की टीम से अंकिता, सुरभि ठाकुर तथा प्रोमिला ठाकुर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 

पुरुष वर्ग के स्लालम और ज्वाइंट स्लालम राउंड में जम्मू-कश्मीर के आरिफ मोहम्मद खान, फयाद अहमद हजान, वसीम भट्ट, बिलाल अहमद शेख, हिमाचल की ओर से संतोष कुमार, अभिषेक ठाकुर, हीरा लाल, विनित शर्मा, दिल्ली की ओर से सुनील ठाकुर, रजत ठाकुर, योगेश कुमार, तारा चंद तथा उत्तराखंड की टीम से अतुल भट्ट, अनुज भुजवन, विकेश डिमरी और जय सिंह ने अपने खेल से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी वर्ग में सेना की ओर से टीसंबांग नोरबू, असीफ अजीज, सन्नी कुमार और देवेंद्र गुरंग ने अन्य खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के प्रधान रूप चंद नेगी ने कहा कि पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग के स्लालम और ज्वाइंट स्लालम

प्रतियोगिता के इलेमिनेशन राउंड करवाए गए। जो सबसे कम समय लेकर स्कीइंग को पूरा करेगा, उसे टॉप टेन में शामिल किया जाएगा। इसका फाइनल होने के बाद स्नो बोर्डिंग, एल्पाइन क्रॉस और स्नो बोर्डिंग क्रॉस प्रतियोगिता शुरू होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें