फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Thu, 13 Dec 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला हमीरपुर के छात्र शुभम शर्मा समेत प्रदेश के 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनका चयन ऊना के सलोह स्कूल में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 31 दिसंबर के बीच मध्यप्रदेश के इंदौरा में होगी। इससे पहले बिलासपुर के घुमारवीं स्कूल में कोचिंग कैंप होगा। श्ह 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा।

कोचिंग कैंप के लिए बिलासपुर से डीपीई पवन कुमार, शिमला के ठियोग से पीईटी राजेंद्र वर्मा और शिमला के ठियोग से ही कमला ठाकुर को जिम्मेवारी दी गई है। प्रदेश के जिन 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें हमीरपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के शुभम शर्मा, सोलन से मोहित,
विज्ञापन


आयुष और दिनेश, मंडी से हंसराज, शिमला से संदीप, हंसराज, अमित, सिरमौर से निखिल तथा शिव कुमार और ऊना से करनदीप शामिल हैं। उधर, रावमापा कुठेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार चंद भाटिया ने कहा कि शुभम शर्मा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना हमीरपुर के लिए गौरव की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें