फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट का डीयू में आगाज, 20 मार्च तक 16 विवि के बीच टक्कर

Wed, 19 Mar 2025 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप लाठर ने कहा कि शतरंज के मोहरों की चाल जीवन में हर तरह की विकृतियों से बचने और निर्णय लेने की सीख देती है।
विज्ञापन
शतरंज (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज (महिला) टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार से हुआ है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ(एआईयू) की ओर से इस तीन दिवसीय(18-20 मार्च) टूर्नामेंट की जिम्मेदारी डीयू को सौंपी गई है। टूर्नामेंट में देशभर से 16 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 96 खिलाड़ी शामिल हैं। डीयू के खेल परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में मंगलवार को इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इस अवसर पर डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर बतौर मुख्य अतिथि व दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के प्रिंसिपल प्रो. राजीव चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन


BCCI: विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव; रिपोर्ट में खुलासा

टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप लाठर ने कहा कि शतरंज के मोहरों की चाल जीवन में हर तरह की विकृतियों से बचने और निर्णय लेने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे अंदर भविष्य में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। हम खेल खेलते हैं, खेलों से सीखते हैं और उस सीख से जीतते हैं। शतरंज एक विलक्षण खेल है।

Rohit Sharma: 'उसे अभी वनडे विश्व कप जीतना है', रोहित शर्मा के संन्यास के सवाल पर बचपन के कोच ने दिया जवाब

विशिष्ट अतिथि प्रो. राजीव चोपड़ा ने कहा कि खिलाड़ी कभी लूजर नहीं होता, एक हारेगा तो दूसरा जीतेगा। डीयू के शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशक डॉ अनिल कुमार कलकल ने बताया कि इस अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज (महिला) टूर्नामेंट में चार जोन से कुल 16 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। उत्तरी जोन से डीयू, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला शामिल है।

IPL 2025: 'वह बल्लेबाजी विभाग की कप्तानी करें', आईपीएल से पहले एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को दी खास सलाह
विज्ञापन

पूर्वी जोन से एडमस विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग(छतीसगढ़), कलकत्ता विश्वविद्यालय तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर(छतीसगढ़) शामिल हैं। दक्षिणी जोन से मद्रास विश्वविद्यालय चेन्नई, अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई, भारथिअर विश्वविद्यालय(कोयंबटूर) तमिलनाडु और एसआरएम आईएसटी विवि तमिलनाडु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें