फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने पर लगा ‘ग्रहण’, जानिए क्यों

Sat, 08 Dec 2018 11:05 AM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
रेसलिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के किसी भी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने के मामले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वजह है राशि का 50 गुणा तक बढ़ जाना। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने मेजबानी फीस 1.5 लाख से बढ़ाकर सीधे 75 लाख रुपये कर दी है। फीस बढ़ाने से भारत के साथ अन्य एशियाई देशों को भी झटका लगा है।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ ने फीस बढ़ोतरी पर साफ कहा है कि वह ऐसी किसी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन नहीं करेगा, क्योंकि इतनी फीस जमा नहीं कर सकते हैं। किसी भी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए यूडब्ल्यूडब्ल्यू के पास किसी भी देश को एक निर्धारित फीस जमा करानी होती है। अभी तक यह फीस केवल डेढ़ लाख रुपये थी। एक महीने पहले यूडब्ल्यूडब्ल्यू एग्जीक्यूटिव कमेटी ने फीस 50 गुना बढ़ाकर 75 लाख रुपये कर दी।
विज्ञापन


यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी फीस सीधे 75 लाख कर दी है। ऐसे में चैंपियनशिप की मेजबानी करना मुश्किल है।
- विनोद तोमर, सेक्रेटरी भारतीय कुश्ती संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें