एशियन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिला। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन तिरुवनंतपुरम, केरल के जिमी जॉर्ज इंडोर स्टेडियम में 27 से 30 सितंबर तक किया गया था। चंडीगढ़ के योग एसोसिएशन की खिलाड़ी आरती ने अंडर 21-25 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल, अमित चहल ने ब्रांज मेडल, सतनाम ने व्यावसायिक श्रेणी में सिल्वर मेडल जीता।
चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर वापस चंडीगढ़ लौटने पर एसोसिएशन के जनरल सचिव राजीव उप्पल और रमन कुमार, सचिव योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एमके विरमानी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट योग कॉलेज के प्रिंसिपल और ज्वांइट डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. महेंद्र सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।