फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सैय्यद इरतजा ने गोल्ड पर साधा निशाना

Sat, 13 Oct 2018 09:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हल्द्वानी में ऑल इंडिया नार्थ जोन सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे सैय्यद इरतजा हैसनन का चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभिनंदन किया गया। प्रशिक्षु मुक्केबाजों ने इरतजा की कामयाबी पर खुशियां मनाई। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में एसडी पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र इरतजा हैसनन स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग के प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं। हल्द्वानी में 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित आल इंडिया बॉक्सिंग नार्थ जोन चैंपियनशिप में उसने 81 किलोभार वर्ग फाइनल मुकाबले में डीडीपीएस गाजियाबाद के बॉक्सर को हरा कर गोल्ड जीता। 

गांव जौली निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कामरान हैसनन के पुत्र इरतजा बीते एक साल से बॉक्सिंग के रिंग में उतरे हैं। बचपन से खेलों में रुचि की वजह से उसने कराटे खिलाड़ी के रूप में शुरुआत की। राज्य जूनियर कराटे प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। धीरे-धीरे रुझान मुक्केबाजी में बढ़ने लगा। 
विज्ञापन


वहीं प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि इरतजा का चयन नेशनल सीबीएसई बॉक्सिंग टीम में हो गया है। नवंबर में हरियाणा में चैंपियनशिप होगी। हाकी कोच रणजीत सिंह, हैंडबाल कोच राम कुमार यादव, बॉक्सर विवेक, सूरज, शाहवेज, अंगद, पर्णिका चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना और पीटीआई अनिल वार्ष्णेय ने स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें