फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर आशीष चौधरी ने भारत के लिए पक्का किया मेडल

Wed, 24 Jul 2019 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
बॉक्सर आशीष चौधरी सेमीफाइनल में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाइलैंड ओपन बॉक्सिंग में हिमाचल के बॉक्सर आशीष चौधरी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आशीष ने चीन के मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया।

विज्ञापन


इसी के साथ ही प्रतियोगिता में भारत का पदक पक्का हो गया है। थाइलैंड ओपन टूर्नामेंट 28 जुलाई तक होगा। प्रतियोगिता में विश्व के 33 देशों के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से छह मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे हैं।

मंडी के सुंदरनगर के रहने वाले आशीष भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आशीष ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है। 70 किलो भार वर्ग में आशीष चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन


एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले आशीष ने इस प्रतियोगिता में भी मेडल पक्का कर लिया है। हालांकि, प्रशंसकों को उम्मीद है कि आशीष गोल्ड जीतेंगे। आशीष के कोच नरेश कुमार ने कहा कि थाइलैंड ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आशीष का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें