फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर आशीष चौधरी ने जीता रजत पदक, आंख में चोट के चलते नहीं खेला फाइनल

Sat, 25 May 2019 05:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बॉक्सिंग किंग आशीष चौधरी का विजय अभियान लगातार जारी है। एक के बाद एक मेडल जीतकर आशीष ने देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने दूसरे इंडियन ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है।

विज्ञापन


आशीष ने फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन आंख पर गहरी चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें फाइनल खेलने से मना कर दिया। इससे उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

आशीष के कोच नरेश वर्मा ने बताया कि गुवाहाटी में चल रहे दूसरे इंडियन ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में आशीष ने अपने पहले मैच में अर्जेंटीना के खिलाड़ी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाड़ी को 4-1 से हराकर फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में आंख पर चोट लगने की वजह से आशीष चौधरी फाइनल नहीं खेल पाए और गोल्ड मेडल से चूक गए। उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। सुंदरनगर के जरल गांव से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी पिछले 10 वर्ष से बॉक्सिंग में नाम कमा रहे हैं। 

हाल ही में भारत की तरफ से खेलते हुए आशीष ने एशियन चैंपियनशिप में देश को सिल्वर मेडल दिलाया था। वह मौजूदा समय में मंडी जिले के धर्मपुर में तहसील वेलफेयर ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

आशीष की इस उपलब्धि से प्रदेश सहित परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शांडिल, माता-पिता और कोच नरेश वर्मा को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें