फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुती चंद ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ ओलंपिक क्वालीफाई करने पर

Tue, 15 Oct 2019 07:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुती चंद - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय फर्राटा धाविका दुती चंद ने मंगलवार को कहा कि वह 100 मीटर के अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में और सुधार कर 11.15 सेकेंड का लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं। जो टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाइंग मानक है। दुती दोहा विश्व चैम्पियनशिप में 100 मीटर सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही थीं। जहां वह अपनी हीट में 11.48 सेकेंड के निराशाजनक समय से सातवें और ओवरआल 37वें स्थान पर रही थीं। 

विज्ञापन


उन्होंने हालांकि इसके बाद रांची में हुए 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 और 200 मीटर में स्वर्ण पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का खिताब हासिल किया। उन्होंने सेमीफाइनल में 11.22 सेकेंड के समय के साथ अपने ही राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ा था। तेइस साल की इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय रिकार्ड का श्रेय दोहा विश्व चैम्पियनशिप के लिए की गई तैयारियों को दिया।

दुती ने पीटीआई से कहा कि मैं राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर के खुश हूं। मैंने काफी मेहनत की है और खुश हूं कि इसका फायदा हो रहा है। अब मेरा लक्ष्य 11.15 सेकेंड के समय में दौड़ पूरा करने की है जो ओलंपिक क्वालीफाइंग मानक भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल की प्रतियोगिताएं खत्म हो गईं हैं इसलिए मैं अगले साल के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की घोषणा का इंतजार कर रही हूं। दोहा विश्व चैम्पियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोहा के लिए मेरी तैयारियां अच्छी थी इसलिए मैं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बेहतर कर सकी। दोहा में अच्छा नहीं कर सकी क्योंकि वहां काफी गर्मी थी और मेरा शरीर उससे सामंजस्य नहीं बिठा पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें