फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने पहले दो रणजी मैचों के लिए की टीम घोषित, रजत भाटिया की कप्तानी में यहां होगा पहला मुकाबला

Sun, 28 Oct 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cricket
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम उत्तराखंड की घोषणा कर दी गई है। रजत भाटिया की कप्तानी में एक से चार नवंबर तक टीम बिहार के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। विजय हजारे ट्रॉफी की टीम में तीन बदलाव के साथ रणजी ट्रॉफी के लिए उतारा गया है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने शनिवार देर शाम रणजी ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों के लिए उत्तराखंड टीम की घोषणा की। यह दोनों ही मुकाबले उत्तराखंड में खेले जाएंगे।

पहला मुकाबला एक से चार नवंबर तक रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में बिहार के खिलाफ होगा। दूसरा मुकाबला 12 से 15 नवंबर तक मणिपुर के खिलाफ अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

टीम में शामिल खिलाड़ी

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। युवा आर्य सेठी, विजय जेठी और सौरभ चौहान को टीम में नहीं चुना गया है। उनकी जगह तीन नए क्रिकेटरों को जगह मिली है। 

टीम इस प्रकार है 
रजत भाटिया (कप्तान), विनीत सक्सेना, करणवीर कौशल, वैभव सिंह पंवार, वैभव भट्ट, सौरभ रावत (विकेटकीपर), मलोलन रंगराजन, मयंक मिश्रा, शिवम खुराना, सनी कश्यप, गिरीश रतूड़ी, कार्तिक जोशी, दीपक धपोला, सनी राणा और धनराज शर्मा। भास्कर पिल्लई कोच, डैनी परेरा फिजियो, प्रशांत पुजार ट्रेनर और दीपक मेहरा टीम मैनेजर होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें