फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल फिस्ट बॉल प्रतियोगिता शुरू, हिमाचल का जीत के साथ आगाज

Sat, 27 Oct 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन के ठोडो मैदान में तीन दिवसीय अंडर-19 नेशनल फिस्ट बॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन लड़कों के मैच में हिमाचल ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 11-8 व 11-6 से हराया।

विज्ञापन


वहीं हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 11-6, 11-6, तेलंगाना ने महाराष्ट्र को 11-3, 11-5 से हराया। इसी तरह एक अन्य मुकाबले में पुडुचेरी ने ने झारखंड को 11-3, 11-9 और गुजरात ने पंजाब को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। 

इसके अलावा गर्ल्स मुकाबले में मध्य प्रदेश ने हरियाणा को 14-11, 8-11, 11-8 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में हिमाचल की टीम ने राजस्थान को 11-6, 11-9 से हराया, जबकि तमिलनाडु ने यूपी को 11-5, 11-3 से हराया।
विज्ञापन


दिल्ली ने पुडुचेरी को 11-8, 12-10 से पराजित किया। इस मौके पर पर बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि समाज सेवक बुद्धराम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के विद्यार्थियों ने हिमाचली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी

। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश फिस्ट बॉल एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र जस्टा, ऑल इंडिया फिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रताप जस्टा, एसोसिएशन के डा. रणजीत सिंह वर्मा, हिमाचल फिस्ट बॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।  

विज्ञापन

20 राज्यों को 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

प्रतियोगिता में 20 राज्यों के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इनमें हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली सहित अन्य राज्य शामिल हैं। 

यह फिस्ट बॉल खेल वॉलीबाल की तरह का है। इसमें एक टीम में 10 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से 05 प्लेइंग होते हैं। इस खेल को खुले हाथों से न खेलकर इसे हथेलियों को बंद कर खेला जाता है।

वहीं इस दौरान बॉल को डायरेक्ट हिट न कर उसे पहले जमीन पर गिरने दिया जाता है, जिसके बाद उसे बंद मुठ्ठु से हिट किया जाता है। इसके अलावा इसमें लगने वाले नेट 6.30 फीट और फील्ड 20 मीटर बाई 50 मीटर होती है।

इसका नेट 9 हजार रुपये का , जबकि बॉल की कीमत 11 हजार है। इसका बॉल जर्मनी से आता है। 12 साल पहले यह गेम इंडिया में आई है। इस खेल के लिए 8 नेशनल रेफरी आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें