फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश की स्मृति में हुई बास्केटबॉल स्पर्धा, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 13 Nov 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश जनसेवा संस्थान एवं रोटरी क्लब साकेत द्वारा सोमवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में दो दिवसीय बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश की पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 16 स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। सोमवार को बास्केटबाल टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सेठ दयानंद गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकाश के अथक प्रयासों से मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण हुआ। आजादी की लड़ाई में कई बार वो जेल भी गये। जबकि खेलों और शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया। 

कैलाश प्रकाश जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया पिछले चार वर्षों से संस्थान स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। जिसमें स्कूली टीमों से उभरते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा का सम्मान संस्थान द्वारा किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोत्साहन के लिये प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय 51 सौ व तृतीय 21 सौ रुपये संस्थान वितरण करेगी। जबकि जेके एक्सपोर्ट द्वारा खिलाड़ी पुरस्कृत होंगे। संस्थान के अध्यक्ष व सचिव सुभाष चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।  कार्यक्रम का संचालन रोटरी विभोर अग्रवाल ने किया। इस दौरान सेक्रेटरी रोटरी नवीन गुप्ता, रोटरी हेमंत अग्रवाल, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव सुभाष चंद्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, बास्केटबॉल कोच ओमकार सिंह रहे।

यह रहा परिणाम
पहले मैच में वर्धमान एकेडमी ने ट्रांसलेम को 45-30 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में डीएन कॉलेज ने सेंट थामस को 66-43 से हराया। तीसरे मैच में डीएवी ने दीवान स्कूल को 31-18 से हराया। चौथे मैच में सेंट जोंस ने अशोका एकेडमी को 2-16 से हराया। पांचवें मैच में तक्षिला एक्षशिला एकेडमी ने सेंट जोसफ एकेडमी को हराया। 

शांति निकेतन विद्यापीठ ने सिटी वोकेशनल को 17-4 से हराया। पहले दिन के आखिरी मैच में मेरठ पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को कांटे के मुकाबले में 75-43 से हराया। कोच ओमकार ने बताया मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन दूसरे राउंड की टीमों के बीच मुकाबले होंगे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें