फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 19 को होगी बैंड प्रतियोगिता, हर जिले से भाग लेंगे दो स्कूल

Fri, 16 Nov 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बैंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता घुमारवीं में 19 नवंबर को होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। बैंड प्रतियोगिता राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन


राज्य स्तर पर चयनित टीमों को हरियाणा में होने वाली क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश की प्रतिस्पर्धा पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ से होगी।

हिमाचल प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में हर जिले से दो स्कूल (सरकारी और निजी) भाग लेंगे । इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। बैंड पर धुन बजाने की समय सीमा सात मिनट तय की गई है। इसमें बैंड की पोशाक, धुन, प्रस्तुति विभिन्न श्रेणी में अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, 21 और 22 नवंबर को राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता भी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। कला उत्सव को बीते तीन वर्षों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर  मनाया जा रहा है।

इसमें एकल गायन, नृत्य, वाद्य एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तर पर हर प्रतियोगिता से चार छात्र एवं चार छात्राओं को चुना जाएगा। यह प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव का आयोजन एनसीईआरटी दिल्ली में 12 से 15 दिसंबर तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें