फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के आशीष चौधरी ने थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Sat, 27 Jul 2019 04:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्केबाज आशीष चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कोरिया के बॉक्सर किम हूसैम को 5-0 से हराया।

विज्ञापन


सुंदरनगर के जरल गांव निवासी आशीष चौधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले आशीष चौधरी ने गत दिनों एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

इस प्रतियोगिता में हुए सभी मुकाबलों में आशीष चौधरी ने अपने मुक्के के दम पर विरोधियों पर दबाव बनाकर रखा था। शनिवार को तीन राउंड के हुए फाइनल मुकाबले में आशीष चौधरी कोरिया के बॉक्सर किम पर हावी रहे।
विज्ञापन


इसके बूते उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल करने में अपनी राह प्रशस्त की। आशीष चौधरी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वह वर्तमान में धर्मपुर में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

आशीष चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने का समाचार मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। आशीष के पिता भगतराम चौधरी ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके बेटे ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल ने आशीष चौधरी को देश के लिए स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई दी है।

विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने बॉक्सर आशीष को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बॉक्सर आशीष चौधरी को बैंकाक में थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग में कोरिया के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले आशीष ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आशीष चौधरी ने बॉक्सर बीएस थापा के बाद नई ऊंचाईयों को छुआ है जिन्होंने 1980 में मॉस्को ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

मुख्यमंत्री ने बॉक्सर आशीष चौधरी के परिवार को भी उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीष चौधरी और हिमाचल बॉक्सिंग संघ को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें