आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में सोमवार से आर्च बिशप फुटबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी लव कुमार ने किया। सेंट पीटर्स मैदान पर पहला मैच सेंट पीटर्स बी टीम और सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
इस मैच में सेंट पीटर्स बी ने सेंट पॉल्स की टीम को 5-1 से हराया। दूसरा मैच रागेंद्र स्वरूप इंटर कॉलेज और एमपीएस के बीच खेला गया। इस मैच को रागेंद्र स्वरूप इंटर कॉलेज ने 6-0 से जीत लिया। तीसरा मुकाबला द इंटरनेशन स्कूल और डीपीएस के बीच खेला गया।
इस मैच को डीपीएस ने 4-0 से जीत लिया। सेंट मैरी और सेंट कॉनरेड्स के मध्य खेले गए मैच में सेंट मैरी ने सेंट कॉनरेड्स को 3-2 से हरा दिया। आखिरी मैच सेंट पीटर्स ए टीम और सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज के मध्य खेला गया। इस मैच को सेंट पीटर्स ए टीम ने 4-0 से जीत लिया।