फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एशियन गेम्स 2018: एकता ने क्लब थ्रो में तो मनीष ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण

Tue, 09 Oct 2018 02:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एकता भयान
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों का पैरा एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के तीसरे दिन एकता भयान ने महिला क्लब थ्रो ऍफ 32/51 स्पर्धा में और निशानेबाज मनीष नरवाल ने पी 1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। 

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी अब तक पांच स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य सहित कुल 23 पदक जीत चुके हैं। एकता ने 16.02 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने पहले दौर में 11.97 मी, दूसरे दौर में 13.04 मी, तीसरे दौर में 14.38 मीटर, चौथे दौर 16.02 मीटर, पांचवें में 15.04 मीटर और छठे  दौर में 14.26 मीटर तक क्लब फेंका। 

यूएई की थेकरा को (15.75मी) ने रजत जीता। पैरा एथलेटिक्स में आनंदन गुनसेकरण ने पुरुष 200 मीटर टी 44/ टी 62/64 स्पर्धा में, जयंती बेहेरा ने महिला 200 मीटर टी 45/ टी 46/47 स्पर्धा में, गुर्जर सुंदर सिंह ने पुरुष डिस्कस थ्रो ऍफ 46 स्पर्धा में और मोनू घंगास ने पुरुष शॉटपुट एफ11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


-23 (5 स्वर्ण, 6 रजत, 12 कांस्य) अब तक जीत चुके हैं भारतीय खिलाड़ी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें