फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी का रण: अंकित कलसी बने हिमाचल टीम के नए कप्तान

Sat, 07 Dec 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऊना के अंकित कलसी को हिमाचल की रणजी टीम की कमान सौंपी गई है। नौ दिसंबर से धर्मशाला स्टेडियम में हिमाचल टीम अंकित कलसी की अगुवाई में सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन


अंकित कलसी के अलावा टीम में अंकुश बैंस (विकेट कीपर), प्रशांत चोपड़ा, प्रियांशु खंडूरी, सुमित वर्मा, एकांत सेन, ऋषि धवन, निखिल गांगटा, मयंक डागर, अंकुश बेदी, आकाश वशिष्ठ, पंकज जसवाल, कंवर अभिनव, वैभव अरोड़ा और प्रवीण ठाकुर को शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में हिमाचल प्रदेश के अलावा सौराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, रेलवे, बड़ौदा, मुंबई और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

धर्मशाला स्टेडियम में प्रस्तावित रणजी मैच
टीम   -  तिथि
सौराष्ट्र -  9 से 12 दिसंबर
मध्यप्रदेश - 6 से 9 जनवरी
बड़ौदा - 19 से 22 जनवरी
मुंबई - 27 से 30 जनवरी

बाहर इन टीमों के साथ होंगे मुकाबले
तमिलनाडु -17 से 20 दिसंबर-तिरूनेलवेली
कर्नाटक - 25 से 28 दिसंबर-मैसूर
रेलवे - 4 से 7 फरवरी-दिल्ली
उत्तर प्रदेश - 12 से 16 फरवरी-लखनऊ

कल से सौराष्ट्र के खिलाफ होगा पहला मैच
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में नौ से ग्रुप बी में हिमाचल और सौराष्ट्र का पहला मुकाबला होगा। सौराष्ट्र की ओर से चेतेश्वर पुजारा मैदान में उतरेंगे। हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा और मध्यक्रम के बल्लेबाज अंकित कलसी के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। सौराष्ट्र की टीम में पुजारा के अलावा जयदेव उनादकट, शेल्डन जैक्सन, अर्पित, डी जडेजा, कमलेश, स्नेल पटेल, चिराग जानी और हर्विक देसाई आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें