महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित महिला टेबल टेनिस, उत्तरी जोन, इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की महिला टीम ने रजत पदक जीता। टीम ने 43 विश्वविद्यालयों की टीम को पछाड़ कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की टीम ने दिसम्बर से होने वाली ऑल इंडिया लेवल प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।
यह टूर्नामेंट अलागप्पा विश्वविद्यालय, तमिलनाडु में 31 दिसम्बर से आयोजित होगा। ऑल इंडिया लेवल में हर जोन की टॉप चार टीम भाग लेंगी।अब फाइनल में इलाहाबाद की महिला टीम का मुकाबला चारों जोन की टॉप 16 टीम से होगा।
इलाहाबाद की टीम ने दिल्ली विश्वविद्यालय के खिलाफ खेले गए फाइनल में रजत पदक प्राप्त किया। इलाहाबाद की टीम 3-2 के कड़े मुकाबले में पराजित हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 43 यूनिवर्सिटी की टीम भाग ले रही थी। इलाहाबाद की टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद दूसरा स्थान बनाया।
टीम का नेतृत्व आयुशी सिंह ने किया। टीम में अन्य खिलाड़ी के तौर पर काव्या गुप्ता (बी कॉम, सेकेंड ईयर) पूजा सिंह (बीए थर्ड ईयर) शिवानी (बीकॉम, सेकेंड ईयर), शिवानी निषाद (बीएस सेकेंड ईयर) टीम की इस जीत पर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. हर्ष कुमार ने खिलाड़ियों और टीम के कोच इबदुर रहमान व मोहम्मद साबिर को बधाई दी।