फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता: कैग, इंडियन एयरफोर्स और इंडियन ऑयल जीते

Sun, 30 Sep 2018 11:20 PM IST
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

कैग दिल्ली, इंडियन एयरफोर्स और इंडियन ऑयल ने अपने मुकाबले जीतते हुए ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। कैग ने साई भोपाल को 5-1, इंडियन एयरफोर्स ने ईस्टर्न रेलवे कोलकाता को 5-1 और इंडियन ऑयल ने एनसीआर इलाहाबाद को 6-2 से पराजित किया।

विज्ञापन


मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार का पहला मुकाबला कैग दिल्ली और साई भोपाल के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही कैग के खिलाड़ी हावी हो गए। 10वें मिनट में इमरान खान ने मैदानी गोल करते हुए कैग को 1-0 से बढ़त दिलाई। 26वें मिनट में मनीष शर्मा ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलते हुए साई भोपाल को 1-1 से बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में कैग के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चार गोल ठोकते हुए 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान मनीष यादव ने दो और चंदन सिंह व इमरान खान ने एक-एक गोल किए। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में इंडियन एयरफोर्स ने अपना अभियान जारी रखते हुए ईस्टर्न रेलवे कोलकाता पर 5-1 से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


एकतरफा मुकाबले में इंडियन एयरफोर्स के सधे हुए खेल के सामने ईस्टर्न रेलवे के खिलाड़ी बेबस दिखे और मुकाबला आसानी से गंवा बैठे। मैच के दौरान विजेता टीम से मेजर सिंह ने दो औरनवदीप सिंह, आनंद लाकरा व दमनजीत सिंह ने एक-एक गोल किए, जबकि पराजित टीम से दीपक कालू एकमात्र गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के तहत रविवार को खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में इंडियन ऑयल का सामना एससीआर इलाहाबाद से हुआ। मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें इंडियन ऑयल के खिलाड़ी छाए रहे।

दूसरी ओर एससीआर इलाहाबाद के खिलाड़ियों के बीच तालमेल का अभाव साफ दिखा, जिसका खामियाजा टीम को 2-5 की हार के रूप में चुकाना पड़ा। विजेता टीम से रोशन मिंज, तलविंदर सिंह, विकास शर्मा, भारत चिकारा, तरुणदीप सिंह और गुरजिंदर सिंह ने गोल किए, जबकि पराजित टीम से पवन मलिक ने दोनों गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें