फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धन बच्चों को मिले स्कॉलरशिप तब निकलेंगी प्रतिभाएं: परविंदर अवाना

Sun, 30 Sep 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
parvinder awana
विज्ञापन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं। इसके अलावा जेपी स्टेडियम, सर्फाबाद में मिनी स्टेडियम, मलकपुर, जीबीयू समेत कई स्टेडियम होने के बावजूद अच्छी प्रतिभाएं नहीं निकल पा रही हैं। इसके लिए निजी एकेडमी को पैसों के अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप देनी पड़ेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके परविंदर अवाना ने यह बातें कहीं।   

विज्ञापन

         
परविंदर का कहना है कि जिला गौतमबुद्धनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले होने के बावजूद गौतमबुद्ध जिला क्रिकेट एसोसिएशन तक नहीं बनी है। यहां के बच्चों को ट्रायल के लिए गाजियाबाद जाना पड़ता है। होना तो यह चाहिए कि जिले में ही क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता मिले और यहीं से ट्रायल देकर बच्चे पहले मेरठ जाएं और आगे चलकर कानपुर में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं। परविंदर बताते हैं कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन न होने के चलते उन्हें स्वयं दिल्ली में जाकर क्लबों में खेलना पड़ा। इसके बाद उनका दिल्ली रणजी के चयन हुआ। 

वहीं, कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाकर जिले का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान बबीता नागर का कहना है कि हरियाणा की तरह यहां के भी युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। जागरूकता के बिना युवा कुछ माह तो मेहनत करते हैं लेकिन सही मार्गदर्शन के बिना आगे नहीं बढ़ पाते। शासन की ओर से जिला स्तर पर ऐसी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे युवा खेल की ओर आकर्षित हों।            

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें