फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट 25 से शुरु

Wed, 24 Oct 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के डीपीएस कल्याणपुर में डीपीएस सोसाइटी की ओर से प्रतिवर्ष कराए जाने वाले चार दिवसीय ऑल इंडिया डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत 25 अक्तूबर से होगी। बुधवार को डीपीएस कल्याणपुर के छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्र अर्पण सिंह ने बताया कि यह एक ओपन  फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। जिसमें कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चे हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत के सभी डीपीएस स्कूलों से चुनी गईं 30 टीमों के साथ पांच सौ अन्य प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस ऑल इंडिया डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 40 मैच होंगे। जिसमें से कुछ मैच डीपीएस कल्याणपुर के फुटबॉल मैदान में होंगे तो कुछ मैच विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में होंगे। सुबह नौ बजे से मैच शुरु हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को दोनो मैदानों में नौ मैच होंगे।

वहीं डीपीएस कल्याणपुर में शाम पांच बजे ऑल इंडिया डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। छोटे बच्चों की ओर से फुटबाल का प्रयोग करते हुए डांस प्रस्तुती दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंसिपल अर्चना निगम, अर्पण सिंह, प्रखर अग्रवाल, सिद्घांत, पारवी पांडेय मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें