फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेनी पलटन के बीच मुकाबला आज, चंडीगढ़ पहुंचे अभिषेक बच्चन

Thu, 13 Dec 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे अभिषेक बच्चन
विज्ञापन

प्रो. कबड्डी लीग के तहत शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेनी पलटन के बीच मुकाबला होगा। जयपुर पिंक पैंथर्स के होम ग्राउंड पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में यह मैच रात 8.00 बजे से शुरू होगा। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए गुरुवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गए। 

विज्ञापन


अभिषेक दोपहर में शहर के एक होटल में पंहुचे। होटल में आराम करने के बाद उन्होंने शाम को टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया। प्रो कबड्डी लीग में पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेनी पलटन टीम के बीच रात 8 बजे शुरू होगा जबकि दूसरा मैच बंगाल वारियर्स बनाम तमिल तलाइवा के बीच रात 9 बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन
जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी हैं, क्योंकि अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही है। वही पुनेनी पलटन के लिए भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। पुनेनी पलटन ने कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 में हार, 7 जीते तथा 2 मैच ट्राई रहे हैं और टीम 47 अंको के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। पिंक पैंथर्स ने अभी तक लीग में कुल 15 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत तथा 10 में हार तथा 1 ट्राई रहा है। 25 अंकों के साथ वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

रणनीति बनाकर करेंगे प्रहार : हुड्डा
जयपुर पिंक पैंथर्स के हरफमनमौला खिलाड़ी दीपक हुड्डा का कहना हैं कि यह मैच हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योकि सुपर लीग में पहुंचने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि पुनेनी पलटन के साथ सीजन-6 में दो मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दोनों काफी रोमांचक रहे। एक में हमें हार मिली जबकि दूसरा मैच बराबर पर रहा। हम आक्रामक खेल खेंलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें