फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाइलैंड ओपन टेबल टेनिस में कानपुर के अभिषेक दिखाएंगे हुनर, कई देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Tue, 14 May 2019 12:05 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाइलैंड ओपन टेबल टेनिस में कानपुर के अभिषेक यादव हुनर दिखाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाइलैंड में 22 से 26 मई तक होने वाली ओपन टेबल टेनिस (टीटी) टूर्नामेंट में कानपुर के अभिषेक यादव अपना हुनर दिखाएंगे। टूर्नामेंट में चाइना, जर्मनी, ताइपे, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, सिंगापुर समेत कई देशों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


इससे पूर्व में अभिषेक कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं। किदवई नगर निवासी कैंटीन संचालक  राम बहादुर का पुत्र अभिषेक यादव एकल व डबल की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

फाइनल तक पहुंचने के लिए अभिषेक कोे विभिन्न देशों के कम से कम चार से पांच खिलाड़ियों से मुकाबला करना होगा। हाल ही में कोयंबटूर में हुई ऑल इंडिया इंटर इंस्टीट्यूशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अभिषेक ने कांस्य पदक जीत कर शहर का नाम रोशन किया था।

अभिषेक की इस उपलब्धि पर शहर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी संजीव पाठक, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी, अविनाश यादव ने शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। कानपुर के टीटी खिलाड़ियों ने भी अभिषेक की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें