स्विट्जरलैंड के 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर ने क्ले कोर्ट पर तीन साल की अनुपस्थिति के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को मैड्रिड ओपन में रिचर्ड गास्केट पर 6-2 6-3 से जीत हासिल की। उन्होंने दूसरे दौर में गास्केट को हराने में केवल 52 मिनट लिए।
तीन बार (2006, 2009, 2012) के मैड्रिड ओपन चैम्पियन ने कहा, ‘‘वापसी कर खुशी हो रही है। ’’
रोम में 12 मई 2016 को तीसरे दौर में डोमिनिक थिएम से हारने के बाद फेडरर ने तीन साल बाद वापसी की है। ग्रासकोर्ट पर ध्यान लगाने के लिए उन्होंने क्ले कोर्ट पर नहीं खेलने का फैसला किया था और 2017 में विम्बलडन खिताब जीता था।
फेडरर ने गास्केट के खिलाफ हुई 21 भिड़ंत में से 18 में जीत हासिल की है।