थाइलैंड ओपन टेबल टेनिस में कानपुर के अभिषेक यादव हुनर दिखाएंगे
- फोटो : अमर उजाला
थाइलैंड में 22 से 26 मई तक होने वाली ओपन टेबल टेनिस (टीटी) टूर्नामेंट में कानपुर के अभिषेक यादव अपना हुनर दिखाएंगे। टूर्नामेंट में चाइना, जर्मनी, ताइपे, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, सिंगापुर समेत कई देशों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे।
इससे पूर्व में अभिषेक कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं। किदवई नगर निवासी कैंटीन संचालक राम बहादुर का पुत्र अभिषेक यादव एकल व डबल की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे।