स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2020 का शुभारंभ शनिवार को सिंथेटिक ट्रैक अणु हमीरपुर में हुआ। इसमें प्रदेश भर से 200 से ज्यादा 35 वर्ष से अधिक के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। पहले दिन महिलाओं के शॉटपुट मुकाबलों में 35 से अधिक आयु में सीमा देवी बिलासपुर, 40 से अधिक आयु वर्ग में पूनम कौशिक शिमला, 60 से ज्यादा आयु वर्ग में सुशीला देवी, 55 प्लस में सुदेश मंडी प्रथम और उर्मिला कांगड़ा द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग (60 प्लस) में कांता देवी प्रथम, पुरुष वर्ग 90 प्लस में अनंत राम प्रथम, 40 प्लस में राकेश कटोच कांगड़ा प्रथम, अजय कटोच कांगड़ा द्वितीय, कुलदीप कुमार कांगड़ा व नीरज शर्मा हमीरपुर तृतीय रहे।