फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया: महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी और यूपी के जतिन ने जीते स्वर्ण

Sat, 11 Jan 2020 07:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

 महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी अंकुश बडाडे और उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार कनोजिया ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने व्यक्तिगत पदकों की संख्या तीन कर ली। शुरुआती दिन शानदार प्रदर्शन करने वालीं प्रियंका दासगुप्ता हालांकि एक और स्वर्ण पदक जीतकर सबसे आगे चल रही हैं, उनके पदकों की संख्या चार हो गई है।

विज्ञापन


एथलेटिक्स स्पर्धांएं शनिवार से शुरू हुई और तुरंत ही सुर्खियों में छा गई क्योंकि पहले ही दिन चार मीट रिकॉर्ड टूट गए। मध्यप्रदेश केअर्जुन वासकेल ने लड़कों की अंडर-17 की 3000 मीटर रेस जीती जबकि विवेक कुमार ने लड़कों की अंडर-17 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की अंकिता ने बालिका अंडर-21 5000 मीटर स्पर्धा में नया मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

18 : पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है महाराष्ट्र जिसमें चार स्वर्ण है, त्रिपुरा चार स्वर्ण के साथ दूसरे और यूपी तीन स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें