फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi: फुटबॉल फैंस के लिए बुरी खबर, पेरिस ओलंपिक में नहीं खेलेंगे मेसी, सुपरस्टार ने खुद की घोषणा

Thu, 13 Jun 2024 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेसी का इंटर मियामी से 2025 तक का अनुबंध है। इंटर मियामी मेजर लीग सॉकर का हिस्सा है। इसके बाद वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाएंगे या नहीं इसको लेकर अब तक उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी ने घोषणा की है कि वह पेरिस ओलंपिक 2024 में अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 36 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि उनकी उम्र और व्यस्त कार्यक्रम के चलते प्रत्येक टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है। फिलहाल, वह अर्जेंटीना की कोपा अमेरिका खिताब की रक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन 20 जून से 14 जुलाई के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका में होगा।
विज्ञापन


मेसी की अनुपस्थिति निश्चित रूप से टीम के लिए एक बड़ा झटका है। फुटबॉल फैंस के बीच भी टेंशन का माहौल पैदा हो गया। मेसी ने इसकी घोषणा उस वक्त की है जब अर्जेंटीना की टीम ओलंपिक में अपनी जीत की संभावनाओं को बढ़ाने की कोशिश में है।

मेसी - फोटो : USA Today Images
मेसी का बयान
मेसी ने ईएसपीएन अर्जेंटीना से कहा, "मैंने माशचेरानो  (अर्जेंटीना के अंडर-23 कोच) से बात की और सच तो यह है कि हम दोनों ने स्थिति को समझा। अभी ओलंपिक के बारे में सोचना कठिन है क्योंकि हम कोपा अमेरिका में हैं। यह दो-तीन महीने लगातार क्लब से दूर रहने जैसा होगा और सबसे बड़ी बात यह है कि मैं अब ऐसी उम्र में नहीं हूं कि हर चीज में शामिल हो सकूं।"

मेसी ने आगे कहा, "यह बहुत कठिन निर्णय था, लेकिन मेरे करियर के इस मुकाम पर यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखूं। कोपा अमेरिका के बाद, मुझे अपने क्लब इंटर मियामी के लिए भी खेलना है और इतने लंबे समय तक खेल से दूर रहना मुमकिन नहीं है।"

मेसी, रोनाल्डो और सुनील छेत्री - फोटो : FIFA Social media
कोच ने किया समर्थन
अर्जेंटीना के अंडर-23 कोच जेवियर माशचेरानो ने भी मेसी के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "मेसी के निर्णय को हम समझते हैं और इसका सम्मान करते हैं। वे एक महान खिलाड़ी हैं और उनका योगदान हमेशा हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है। हमें उनकी कमी जरूर खलेगी, लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।"
विज्ञापन

रोनाल्डो और मेसी - फोटो : FIFA.COM
इस फुटबॉल क्लब से खेलते हुए करियर खत्म करेंगे मेसी
लियोनल मेसी ने कहा है कि वह अपने करियर का अंत अपने मौजूदा क्लब इंटर मियामी में रहते हुए ही करेंगे। साथ ही यह भी बताया है कि वह फुटबॉल में अपना करियर खत्म होने के बाद क्या करेंगे। मेसी का इंटर मियामी से 2025 तक का अनुबंध है। इंटर मियामी मेजर लीग सॉकर का हिस्सा है। इसके बाद वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाएंगे या नहीं इसको लेकर अब तक उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा माना जा रहा है कि 2025 उनके करियर का आखिरी साल हो सकता है। मेसी ने 2022 में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप का खिताब दिलाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें