फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luis Suarez Retires: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके सुआरेज के नाम मेसी का खास संदेश, जारी किया वीडियो

Sat, 07 Sep 2024 07:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

17 साल के करियर में सुआरेज ने 142 मैचों में 69 गोल किए। उन्होंने ने पैराग्वे के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालिफायर में उरुग्वे के लिए अपना अंतिम मैच खेला। सेंटेनारियो स्टेडियम में महान स्ट्राइकर को विदाई दी गई।
विज्ञापन
मेसी-सुआरेज - फोटो : @Uruguay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान किया। उनके इस निर्णय ने दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी को भी फैंस समेत चौंका कर रख दिया। अब दिग्गज ने अपने दोस्त के नाम खास वीडियो संदेश जारी किया है। 
विज्ञापन

मेसी ने सुआरेज के लिए जारी किया खास वीडियो
अपने करीबी दोस्त और पूर्व टीम के साथी लियोनेल मेसी ने लुइस सुआरेज ने शनिवार को सेंटेनारियो स्टेडियम में आयोजित विदाई समारोह में कहा- मैं आपके लिए आपके परिवार के लिए उरुग्वे के लोगों के लिए और सामान्य रूप से फुटबॉल प्रशंसकों के लिए इस सार्थक दिन पर उपस्थित होकर यह संदेश दर्ज करना चाहता था। मैं बताया चाहता हूं कि आप कौन हैं और आपने राष्ट्रीय टीम और अपने देश को क्या दिया है।
 

मेसी ने सुआरेज के साथ क्लब और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही मंच साझा किए हैं। उन्होंने वीडियो संदेश में अपने दोस्त के शानदार करियर और उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा- मैं भाग्यशाली था कि मैं आपके साथ था और मुझे पता है कि यह निर्णय लेना कितना कठिन है क्योंकि मैं जानता हूं कि उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना आपके लिए कितना मायने रखता है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि आपको यह सम्मान पसंद आएगा जो वे आपको दे रहे हैं, जिसके आप हकदार हैं। मैंने पहले जो कुछ भी बताया है, उसके लिए आप पूरी तरह से हकदार हैं। आप आज के लोगों और आने वाली नई पीढ़ी के लिए एक महान विरासत छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विदाई समारोह में भावुक हुए सुआरेज
17 साल के करियर में सुआरेज ने 142 मैचों में 69 गोल किए। उन्होंने ने पैराग्वे के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालिफायर में उरुग्वे के लिए अपना अंतिम मैच खेला। सेंटेनारियो स्टेडियम में महान स्ट्राइकर को विदाई दी गई। प्रशंसकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान सुआरेज का परिवार भी मौजूद रहा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें