फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC Qualifiers: विश्व कप क्वालीफायर के लिए अर्जेंटीना की टीम में मेसी की वापसी, टखने की चोट से जूझ रहे थे

Thu, 03 Oct 2024 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलंबिया के खिलाफ कोपा अमेरिका फाइनल में चोटिल होने के बाद मेसी पिछले दो दौर के मुकाबले नहीं खेल पाए थे। अर्जेंटीना 18 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में सबसे आगे है।
विज्ञापन
मेसी - फोटो : CONMEBOL Copa América Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी की वेनेजुएला और बोलीविया के खिलाफ होने वाले दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों के लिए अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। 37 वर्षीय मेसी टखने की चोट के कारण हाल ही में हुए मुकाबलों से बाहर रहे थे। अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने 10 अक्टूबर को वेनेजुएला और उसके पांच दिन बाद ब्यूनस आयर्स में बोलीविया से होने वाले मैचों के लिए बुधवार को टीम की घोषणा की।
विज्ञापन

कोलंबिया के खिलाफ कोपा अमेरिका फाइनल में चोटिल होने के बाद मेसी पिछले दो दौर के मुकाबले नहीं खेल पाए थे। अर्जेंटीना 18 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में सबसे आगे है। उसके बाद कोलंबिया के 16 और उरुग्वे के 15 अंक हैं। यहां से शीर्ष छह टीमें 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि सातवें स्थान पर रहने वाली टीम एक स्थान के लिए अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ खेलेगी।
विज्ञापन

अर्जेंटीना की टीम इस प्रकार है:
  • गोलकीपर: वाल्टर बेनिटेज, गेरोनिमो रूली, जुआन मुसो।
  • डिफेंडर: गोंजालो मोंटिएल, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, जर्मन पेजेला, मार्कोस एक्यूना, लियोनार्डो बालेरडी, निकोलस ओटामेंडी, लिसांड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको।
  • मिडफील्डर: लिएंड्रो पेरेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, जियोवानी लो सेल्सो, निकोलस पैज, एक्सेक्विएल पेलासियोस, रोड्रिगो डि पॉल, वैलेंटिन कार्बोनी।
  • स्ट्राइकर: थियागो अल्माडा, लियोनल मेसी, निकोलस गोंजालेज, एलेजांद्रो गर्नाचो, जूलियन अल्वारेज, पाउलो डायबाला, लोटारो मार्टिनेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें