फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Judo: लिन्थोई चनंबम ने विश्व चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Fri, 26 Aug 2022 11:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

15 वर्षीय जुडोका लिन्थोई ने फाइनल में ब्राजील की बियांका रीस को मात दी। लिन्थोई विश्व चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जुडोका बनीं।
विज्ञापन
लिन्थोई चनंबम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिन्थोई चनंबम ने शुक्रवार को अंडर-18 विश्व जूडो कैडेट चैंपियनशिप में महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह जूडो विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। 15 वर्षीय जुडोका ने शुक्रवार को फाइनल में ब्राजील की बियांका रीस को मात दी। लिन्थोई विश्व चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जुडोका बनीं।
विज्ञापन


मणिपुर की लिन्थोई ने फाइनल मुकाबले में वाजारी से शुरुआती बढ़त बना ली। वह अंतिम सेकंड में 1-0 से मैच जीतने में सफल रहीं। लिन्थोई जूडो में भारत की पहली अंडर-18 विश्व चैंपियन बनी हैं। 15 वर्षीय यह खिलाड़ी पिछले कुछ सालों में भारत की बेहतरीन जुडोकाओं में रही हैं। वह भारत सरकार के टॉप्स कार्यक्रम का भी हिस्सा हैं। लिन्थोई 2017 में सब-जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुर्खियों में आईं।



लिन्थोई ने स्वर्ण जीतने के बाद कहा,  "मैं यह नहीं बता सकती कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं, लेकिन मुझे पता है कि मैं इस जीत से बहुत खुश हूं।" इस ऐतिहासिक जीत से पहले लिन्थोई 2021 में राष्ट्रीय कैडेट जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीती थीं। इसके बाद लेबनान के बेरूत में एशिया-ओशिनिया कैडेट जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वह एशियाई कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप 2022 में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें