फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत: पिता के नक्शेकदम पर चलने लगा माटेओ! मेसी के बेटे ने इंटर मियामी एकेडमी को जिताया कोपा नेपल्स खिताब

Tue, 08 Sep 2026 08:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी।

सार

लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के तीन बेटे हैं, जिनमें 13 साल के थियागो सबसे बड़े हैं और वह भी अपने पिता की तरह फुटबॉलर हैं। माटेओ दूसरे नंबर के बेटे हैं, जो 11 सितंबर को 11 साल के हो जाएंगे। सबसे छोटे सिरो 8 साल के हैं और वह भी भाइयों की तरह फुटबॉल खेलते हैं।
विज्ञापन
मेसी और एंटोनेला के साथ थियागो, माटेओ और सिरो - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वकालिक दिग्गज फुटबॉलरों में से एक लियनल मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के बाद फुटबॉल मैदान पर एक और मेसी का जलवा दिखने लगा है। अर्जेंटीना के पूर्व विश्वविजेता कप्तान मेसी के मंझले बेटे माटेओ ने बता दिया है कि वह पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। माटेओ की कप्तानी में इंटर मियामी एकेडमी टीम ने कोपा नेपल्स कप जीत लिया है।
विज्ञापन


माटेओ का विजेता ट्रॉफी के साथ जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे अर्जेंटीनी पत्रकारों ने साझा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर मियामी ने पुष्टि की है कि उसकी अंडर-8 से अंडर-12 आयु वर्ग की टीमें 5-6 सितंबर को फ्लोरिडा के नेपल्स में पैराडाइज कोस्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोपा नेपल्स 2026 में खेल रहीं थीं।

लियोनल के हैं तीन बेटे...
लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के तीन बेटे हैं, जिनमें 13 साल के थियागो सबसे बड़े हैं और वह भी अपने पिता की तरह फुटबॉलर हैं। माटेओ दूसरे नंबर के बेटे हैं, जो 11 सितंबर को 11 साल के हो जाएंगे। सबसे छोटे सिरो 8 साल के हैं और वह भी भाइयों की तरह फुटबॉल खेलते हैं। माटेओ करीब 45 हफ्ते पहले तब भी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने इंटर मियामी एकेडमी और लियोनल मेसी ने इंटर मियामी क्लब के लिए एक ही दिन अलग-अलग मैचों में 3-3 गोल करते हुए हैट्रिक बनाई थी। 
विज्ञापन


यमाल के धमाल से जीता बार्सिलोना वैलेंसिया। ला लीगा में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना का अजेय दौर जारी है। बार्सिलोना ने वैलेंसिया को 5-0 से हराकर लगातार चौथा मैच जीता। मैच में जीत के हीरो 19 साल के लमिन यमाल ने दो गोल दागे, फर्मिन लोपेज ने 1 गोल और एक असिस्ट किया। 1-1 गोल राफिन्हा और पेड्री ने किए। बार्सिलोना ने 4 मैच में 17 गोल चुका है। एजेंसी

पीएसजी की 4 मैच से हार जारी
पेरिस। चैंपियंस लीग फुटबॉल का लगातार दो बार का विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) फ्रेंच क्लब फुटबॉल लीग 1 में खराब शुरुआत के कारण रेलीगेशन जोन के ठीक ऊपर है। 18 टीमों की लीग में वह 17वें स्थान से सिर्फ एक अंक ऊपर है। टीम को पिछले चार मैचों से जीत नहीं मिली है। टीम ने दो मैच हारे, दो ड्रॉ किए और 7 गोल खाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें