फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मस्ट्रांग ने कबूला डोपिंग का आरोप

Tue, 15 Jan 2013 02:57 PM IST
आस्टिन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर साइकलिस्ट आर्मस्ट्रांग ने डोपिंग के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। यूएस की अमेरिकी टीवी एंकर ओपरा विंफ्रे के शो पर दिए गए साक्षात्कार में आजीवन प्रतिबंधित आर्मस्ट्रांग ने डोपिंग के आरोपों को स्वीकार किया। 'यूएस टूडे' में प्रकाशित खबर के अनुसार आर्मस्ट्रांग ने विंफ्रे के शो पर डोपिंग के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि आर्मस्ट्रांग के इस बहुप्रतीक्षित साक्षात्कार के बारे में न तो विंफ्रे और न ही साइकलिस्ट ने ही किसी बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन


डोपिंग के आरोपों के कारण अपने टूर डी फ्रांस के खिताबों और वर्षों की मेहनत के बाद कमाए मान सम्मान को गंवा चुके मशहूर साइकलिस्ट आर्मस्ट्रांग ने हमेशा ही अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। अमेरिकी डोपिंग एजेंसी ने पिछले साल आर्मस्ट्रांग पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का आरोप लगाया था तथा इसके बाद उनपर आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया गया था।

अमेरिकी मीडिया 17 जनवरी को प्रसारित होने जा रहे आर्मस्ट्रांग के इस साक्षात्कार को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहा हैं। लेकिन प्रकाशित खबरों में इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि साइकलिस्ट ने किन प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था। इस बीच विंफ्रे ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने आर्मस्ट्रांग के साथ अपना साक्षात्कार पूरा कर लिया है। करीब ढाई घंटे तक चला यह साक्षात्कार। लेकिन आर्मस्ट्रांग इसके लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे।'
विज्ञापन


विंफ्रे के सीबीसी समाचार चैनल पर भी इस साक्षात्कार के बाबत बात करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच सीबीसी चैनल के अनुसार कहा गया है कि आर्मस्ट्रांग एक बार फिर से परीक्षण के लिए तैयार हैं तथा वह अपने करियर के दौरान कमाई गई राशि वापिस करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


आर्मस्ट्रांग का साक्षात्कार पहले टेक्सास स्थित उनके आवास पर होना था लेकिन मीडिया को इसकी सूचना मिलने के बाद यह आस्टिन के एक होटल में कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें