फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: रियल मैड्रिड ने गेटाफे को 2-0 से दी शिकस्त, कासेमिरो और वास्केज ने दागे गोल

Sun, 10 Apr 2022 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना

सार

एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड को मैनचेस्टर सिटी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
गोल दागने के बाद वास्केज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग में गेटाफे पर 2-0 से जीत दर्ज कर शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया। शनिवार को रियल के लिए 38वें मिनट में कासेमिरो ने और 68वें मिनट में लुकस वास्केज ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


इस जीत के साथ रियल ने दूसरे स्थान पर काबिज सेविला पर 12 अंक की बढ़त बना ली, जबकि बार्सिलोना उससे 15 अंक पीछे है। रिकॉर्ड 13 बार की यूरोपीय चैंपियन रियल मंगलवार को चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में गत चैंपियन चेल्सी की मेजबानी करेगी। पहले चरण के मैच में उसने 3-1 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई हुई है। 

एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड को मैनचेस्टर सिटी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में मैनचेस्टर सिटी के डि ब्रूइन ने 69वें मिनट में टीम के लिए गोल कर जीत पक्की की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें