फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशियाई ओपन के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत

Sat, 05 Dec 2015 07:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीर्ष वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को इस साल अपने चौथे फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में श्रीकांत ने मेजबान देश के गिनटिंग एंथोनी को 21-13, 21-19 से पराजित किया।
विज्ञापन


के. श्रीकांत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थी।

श्रीकांत इस साल पांच टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर हो गए थे लेकिन उसके बाद उन्होंने इंडिया ओपन सुपरसीरीज और स्विस ओपन ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीते।

श्रीकांत ने एंथोनी के खिलाफ पहले गेम में 7-2 से बढ़त बना ली लेकिन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने स्कोर 13-12 करते हुए जोरदार पलटवार किया। हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने उसके बाद लगातार नौ अंक जीतकर गेम अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दूसरे गेम में एक समय इंडोनेशियाई खिलाड़ी एंथोनी 7-2 से आगे था लेकिन श्रीकांत ने न केवल 8-8 से बराबरी की बल्कि 19-9 की मजबूत बढ़त भी ले ली।

मैच में फिर नाटकीय मोड़ आया जब स्कोर 17-17 हो गया लेकिन श्रीकांत ने उस समय संयम दिखाया जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी और गेम और मैच अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें