फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Open: किदांबी श्रीकांत सिंगापुर ओपन से बाहर, प्रियांशु की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

Thu, 08 Jun 2023 11:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले दौर में थाईलैंड के केंटाफोन को 21-15, 21-19 से हराने वाले श्रीकांत को चिया हाओ ली ने 15-21, 19-21 से हार मिली। पहले दौर में कांते सुनेयामा को हराने वाले प्रियांशु कोडाई नरोका के समक्ष चुनौती पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदांबी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत की हार के साथ सिंगापुर ओपन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। श्रीकांत को चीनी ताईपे के चिया हाओ ली ने और प्रियांशु को दूसरी वरीय जापान के कोडाई नरोका ने सीधे गेमों में पराजित किया।
विज्ञापन


पहले दौर में थाईलैंड के केंटाफोन को 21-15, 21-19 से हराने वाले श्रीकांत को चिया हाओ ली ने 15-21, 19-21 से हार मिली। पहले दौर में कांते सुनेयामा को हराने वाले प्रियांशु कोडाई नरोका के समक्ष चुनौती पेश नहीं कर पाए। उन्हें 17-21, 16-21 से हार मिली। पुरुष युगल के दूसरे दौर में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी ने 21-15, 21-19 से हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें