अमर उजाला
Wed, 7 June 2023
मेसी से करार के लिए सऊदी अरब, स्पेन और अमेरिकी क्लबों के बीच जबरदस्त होड़ है
विश्व कप विजेता कप्तान मेसी का फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के साथ करार खत्म हो चुका है
PSG के बाद अब विश्व फुटबॉल को मेसी के फैसले का इंतजार है कि वह किस क्लब का दामन थामेंगे
हालांकि, अर्जेंटीना के दिग्गज स्ट्राइकर को अपने साथ जोड़ने के लिए कई क्लब होड़ में हैं
इनमें सऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल, स्पेन के बार्सिलोना और अमेरिका के इंटर मियामी क्लब शामिल हैं
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डील पक्की हो चुकी है, अगर ऐसा हुआ तो 35 साल के मेसी पहली बार यूरोप के बाहर क्लब फुटबॉल खेलते दिखेंगे
13 साल की उम्र में मेसी ने स्पैनिश क्लब बार्सिलोना जॉइन किया था और तब से यूरोप में ही खेल रहे हैं
वह यूरोप में रहते हुए 700 से ज्यादा क्लब गोल कर चुके हैं, इसके अलावा मेसी के नाम सात बेलोन डी'ओर भी हैं
इंटर मियामी टीम के मालिक इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेखम हैं
ये हैं विश्व के टॉप-5 वैल्यूएबल फुटबॉल क्लब