फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India Youth Games: बिहार की दुर्गा और उत्तराखंड के राहुल ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, बना रिकॉर्ड

Thu, 25 Jan 2024 12:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

हरियाणा ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मुक्केबाजी में सात और तलवारबाजी में तीन स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दुर्गा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार की दुर्गा सिंह और उत्तराखंड के राहुल सरनालिया ने 1500 मीटर दौड़ का स्वर्ण मीट रिकॉर्ड के साथ जीता। महाराष्ट्र की सिया सावंत (12.10) और ओडिशा के मोहम्मद बाशा (10.81 सेकंड) ने 100 मीटर में श्रेष्ठता दर्ज की। दुर्गा ने 4.29.32 मिनट और राहुल ने 3.51.12 का समय निकाला। 
विज्ञापन


हरियाणा ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मुक्केबाजी में सात और तलवारबाजी में तीन स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। तालिका में शीर्ष पर मौजूद महाराष्ट्र के आर्यन ने जिम्नास्टिक के पैरेलल बार और वॉल्ट के स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्वर्ण पदकों की संख्या चार कर ली। शूटिंग में मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले हरियाणा के सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल का भी स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें