फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: नोवाक जोकोविच 11वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे, अंतिम-4 में कोको गॉफ और सबालेंका में होगी टक्कर

Tue, 23 Jan 2024 11:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

जोकोविच अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में नहीं हारे हैं। 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने मेलबर्न पार्क पर सभी दस सेमीफाइनल और फाइनल जीते हैं। वह 48वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने अमेरिका टेलर फ्रित्ज को हराया। दोनों के बीच यह मैच करीब चार घंटे तक चला। इस मैराथन मुकाबले को जीतकर जोकोविच ने 11वीं बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उनका मुकाबला अंतिम-4 में इटली के यानिक सिनर से होगा। सिनर ने अन्य क्वार्टर फाइनल में रूस के आंद्रे रूबलेव की चुनौती को समाप्त किया।
विज्ञापन


फ्रित्ज के खिलाफ जोकोविच ने 7-6 (7-3), 4-6, 6-2, 6-3 से मैच को अपने नाम किया। जोकोविच अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में नहीं हारे हैं। 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने मेलबर्न पार्क पर सभी दस सेमीफाइनल और फाइनल जीते हैं। वह 48वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वह 26 जनवरी को सिनर के खिलाफ उतरेंगे।

सिनर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में
इटली के यानिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वह पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। चौथी वरीयता प्राप्त सिनर ने पांचवीं वरीय खिलाड़ी रूबलेव को 6-4, 7-6 (7-5), 6-3 से हराया। पिछले साल विंबलडन में अंतिम चार में पहुंचने के बाद 22 वर्षीय खिलाड़ी अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इटली के दूसरे पुरुष खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2022 में माटेओ बेरेटिनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन


कोको गॉफ ने कोस्त्युक को हराया
महिला वर्ग में कोको गाफ ने यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक को 7-6 (8-6), 6-7 (3-7), 6-2 से मात दी। अब उनका सामना गत चैम्पियन आर्यना सबालेंका से होगा। दूसरे मैच में बेलारूस की सबालेंका ने नौवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की बारबरा क्रेइसिकोवा को 6-2, 6-3 से हराया। गॉफ और सबालेंका के बीच 25 जनवरी को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें