फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: भारोत्तोलक शरबानी ने जीता स्वर्ण, ओडिशा की स्नेहा को परास्त किया

Tue, 05 Dec 2023 11:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस वर्ष जूनियर विश्व चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहने वाली शरबानी ने कुल 186 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 80 और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नेहा को सिर्फ एक किलो के अंतर से हराया। 
विज्ञापन
Weightlifter Sharbani - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में इस वर्ष हुई राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पश्चिम बंगाल की शरबानी दास ने अश्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। 55 भार वर्ग के मुकाबले में शरबानी ने दक्षिण एशियाई खेलों की विजेता और 2019 की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली ओडिशा की स्नेहा सोरेन को पराजित किया।
विज्ञापन


इस वर्ष जूनियर विश्व चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहने वाली शरबानी ने कुल 186 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 80 और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नेहा को सिर्फ एक किलो के अंतर से हराया। स्नेहा ने कुल 185 किलो वजन उठाया। स्नेहा ने स्नैच में 79 और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाया। मणिपुर की नीलम देवी ने 178 किलो के साथ कांस्य पदक जीता।

59 भार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की यालम बालो ने 175 किलो के साथ स्वर्ण, मणिपुर की शाखेनबी देवी ने 171 के साथ रजत पदक जीता। 64 भार वर्ग में असम की दितिमोनी सोनोवाल ने 185 किलो के साथ स्वर्ण, छत्तीसगढ़ की सोनाली यादू ने 181 किलो के साथ रजत जीता। 71 भार वर्ग में छत्तीसगढ़ की अक्ता बंजारे ने 71 भार वर्ग में 175 किलो के साथ स्वर्ण और असम की सोंगिता ने 174 किलो वजन के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें