यह तो आप जानते ही होंगे कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का प्यार कौन है? बॉलावुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ उनके प्यार के चर्चे भारत की सीमाओं को पार करते हुए विदेशों तक है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान कोहली ने एक बार नहीं शतक ठोकने के बाद दो बार स्टेडियम में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का को फलाइंग किस किया।
बेहद फिल्मी स्टाइल में कोहली ने अपने बल्ले को चूमते हुए फलाइंग किस अनुष्का की ओर भेजा। जवाब में अनुष्का भी मुस्कराई। ऑस्ट्रेलिया में उनके फ्लाइंग किस के चर्चे काफी जोर पकड़ी थी। ऑस्ट्रलियाई मीडिया ने तो अनुष्का को कोहली की पत्नी तक कह डाला था।
इस बार कोहली के फ्लाइंग किस को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी समर्थन किया है, क्योंकि कोहली की प्रेम कहानी भी कुछ-कुछ कपिल जैसी ही है।