वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला चला तो उनका बल्ले से अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस करने का अंदाज नहीं देखने को मिलेगा। आस्ट्रेलियाई दौरे पर तो बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियों और प्रेमिकाओं को साथ रहने की अनुमित दे दी, लेकिन वर्ल्ड कप में यह साथ बोर्ड ने छुड़वा दिया है।
इस साथ को लेकर दिग्गज क्रिकेटर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ हैं। धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तो अनुष्का शर्मा को लेकर विराट कोहली की आलोचना किए जाने के खासे नाराज हैं।
सहवाग साफ करते हैं कि यह गलत है। इंग्लैंड में जब विराट का बल्ला नहीं चला तो सभी ने अनुष्का के साथ को लेकर उसकी जमकर आलोचना की, लेकिन अब आस्ट्रेलिया में उसका बल्ला जमकर चल रहा है तो वह हीरो, लेकिन वहां भी तो अनुष्का साथ है। ऐसे में अब कोई नहीं बोल रहा है।