फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश कलमाडी का आखिरी 'किला' भी ध्वस्त

Mon, 01 Jul 2013 01:33 PM IST
पुणे/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में हुए घोटाले के मुख्य आरोपी सुरेश कलमाडी का चौथी बार एशियाई एथलेटिक्स महासंघ (एएए) अध्यक्ष बनने का सपना टूट गया।
विज्ञापन


सोमवार को महासंघ के चुनाव में कलमाडी को हार का सामना करना पड़ा। वह पहली बार इस पद के लिए 2000 में चुने गए थे। 2009 में वह तीसरी बार एएए के अध्यक्ष चुने गए।

इस हार के साथ ही कलमाडी का किसी भी खेल संस्थान में बने रहने का मौका भी खत्म हो गया। हार से पहले यही एकमात्र खेल संस्था थी, जिसमें वह अपने पद पर बने हुए थे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स महासंघ में 45 सदस्य देश हैं, जिन्होंने कलमाडी का भविष्य तय किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कलमाडी को महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कतर एथलेटिक्स संघ के दलहाम अल-हमद ने हराया।

चुनाव में सात मतों को अवैध करार दिए जाने के बाद कलमाडी को हमद के हाथों 18-20 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

कलमाडी भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष रहे हैं। वह 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के दौरान हुए घोटाले के आरोपी हैं और उन पर कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें